इंडिया का अगला सुपरस्टार, इस शो में हिस्सा लीजिए जीत गए तो मिलेगीं 3 फिल्में

इंडिया का अगला सुपरस्टार, इस शो में हिस्सा लीजिए जीत गए तो मिलेगीं 3 फिल्में , टीवी पर एक रियलिटी शो प्रसारित होने वाला है जिसमे उन नए प्रतियोगियों को लिया जाएगा जो बेहतर एक्टिंग करतें हों और एक्टिंग की दुनियां में अपना करियर बनाना चाहतें है। शो का नाम होगा इंडिया का अगला सुपरस्टार।
इस शो को जज करेंगे बॉलीवुड के दो बड़े फिल्ममेकर करण जौहर और रोहित शेट्टी। शो की ख़ास बात यह है कि विनरों को करण जौहर की कम्पनी धर्मा प्रोडक्शन के बैर्नर तले बॉलीवुड में लॉन्च किया जाएगा। धर्मा प्रोडक्शन विनरों के साथ एक नहीं बल्कि तीन फ़िल्में डील करेगी। बता दें कि प्रतियोगियों की कास्टिंग मुकेश छाबरा संभाल रहें है। इस शो में एक और खास बात है। शो को होस्ट करेंगे ‘खतरों के खिलाड़ी-सीज़न 8’ की फेवरेट जोड़ी करण वाही और रिथविक धंजानी।
इस शो में 30 सदस्यों को लिया जाएगा जिसमे से 15 लडकियां होंगी और 15 लड़के। बिग बॉस के घर की तरह रोज़ उन्हें टास्क दिए जाएंगे। अंत में दो विनर चूज किए जाएंगे जिसमे से एक लड़का होगा और एक लड़की।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।