जाह्नवी कपूर की फिल्म इस तारीख को रिलीज़ हो सकती है, चौंकाने वाली खबर

जाह्नवी कपूर की फिल्म इस तारीख को रिलीज़ हो सकती है, चौंकाने वाली खबर , जाह्नवी कपूर जल्द बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर मराठी की ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक में लीड रोल में दिखने वाली हैं। ये फिल्म एक दिसंबर से फ्लोर पर जायेगी।
शशांक खेतान फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी सफल फ़िल्में प्रोड्यूस करने के बाद इस फिल्म को डायरेक्शन का जिमा लिया हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट की पूरी कॉपी नही होगी। बॉलीवुड के मसाला फिल्मों को देखते हुए इसमें भी बहुत बदलाव किए गए हैं।
फिल्म में जाह्नवी के अपोज़िट हीरो के तौर पर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर भारत से फिल्म का पहला शेड्यूल शुरु किया जाएगा। करण जौहर इस फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। पिछले दिनों करण ने नागार्जुन मंजुले से मराठी फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक के राइट्स खरीद लिए थे। जिसके बाद करण का धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगा।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।