बेन एफ्लेक से रिश्ता टूटने के बाद खुद भी टूट गई थीं जेनिफर लोपेज

बेन एफ्लेक से रिश्ता टूटने के बाद खुद भी टूट गई थीं जेनिफर लोपेज , जेनिफर लोपेज का कहना है कि साल 2003 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘गिगली’ की असफलता के बाद उनका खुद पर से भरोसा टूट गया। लोपेज ने इस फिल्म में अपने पूर्व मंगेतर बेन एफ्लेक के साथ काम किया था। उस दौरान इन दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर था। इसलिए बेन के साथ शूटिंग करना जेनिफर के लिए बहुत दर्दनाक साबित हुआ था।

लोपेज का कहना है कि एफ्लेक के साथ रिश्ता टूटने के बाद उन्हें खुद को संभालने में मुश्किल हुई।ये दोनों सितारे दोनों वर्ष 2004 में अलग हो गए थे। इस पर उन्होंने कहा, “एफ्लेक के साथ मेरा रिश्ता टूटा और पूरी दुनिया ने इसका तमाशा देखा था।”

लोपेज ने बताया कि इन दोनों हादसों से उन्हें तोड़ दिया था और उन्होंने खुद पर विश्वास खो दिया है। लोपेज और एफ्लेक ने साल 2002 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और साल 2003 में दोनों ने सगाई की थी।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like