जन्नत जुबेर रहमानी को उनका इंटीमेट सीन देखकर मां ने मारा था थप्पड़!

जन्नत जुबेर रहमानी इन दिनों ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘आपके आ जाने से’ में संस्कारी लड़की का किरदार निभा रही है। जन्नत के इस किरदार को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इनकी तारीफ अक्सर आपने देखी भी होगी।

इस शो में सुहासी धामी और करण जोतवानी भी मुख्य किरदार में नजर आती हैं। जन्नत जुबेर कुछ समय पहले कलर्स टीवी के शो ‘तू आशिकी’ में लीड रोल कर रही थी और इस दौरान जन्नत ने इस सीरियल में एक किस सीन दे दिया था।

इसके बाद जन्नत को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था, ऐसा इसलिए क्योंकि इस किस सीन को करने के बाद जन्नत की मां ने उन्हें थप्पड़ तक मार दिया था। इसलिए जन्नत किस सीन करने से पहले ही मना कर देती है।

जन्नत की उम्र अभी सिर्फ 16 साल है और इतनी कम उम्र में ही इन्होंने काफी ऊंचाईयां छू ली हैं। जन्नत ने कलर्स के फुलवा सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी और उस समय उनकी उम्र सिर्फ 8 साल थी और उसमें इनके किरदार को खूब पसंद भी किया गया था।

जन्नत ने तू आशिकी, भारत के वीर पुत्र, सावधान इंडिया, मेरी आवाज मेरी पहचान, कर्मफल दाता शनिदेव और गुमराज जैसे टीवी शोज के अलावा बॉलीवुड फिल्म आगाज, तेज, रफ्तार और हिचकी में भी काम किया है।

जन्नत का भाई अय्यन रहमानी भी टीवी कलाकार है और फिलहाल दोनों भाई-बहन टिक-टॉक वीडियोज बनाकर खूब लोकप्रियता बटोरते हैं। टिक-टॉक पर इनके कई वीडियो पड़े हैं जो काफी पॉपुलर हैं और इनके मिलियन फॉलोवर्स हैं।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

You might also like