एक लाख लोगों तक खाना पहुंचाएंगी जैकलीन फर्नांडीज

मुंबई : अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने रोजमर्रा की जिंदगी में दयालुता की कहानियां बनाने और साझा करने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की है। इस नेक काम के लिए जैकलीन फर्नांडीज ने कई एनजीओ के साथ समझौता किया है जो हमारे समाज में विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के हित में काम करते हैं। रोटी बैंक नामक एक एनजीओ के साथ जैकलीन इस महीने 1 लाख लोगों तक खाना पहुंचाएंगी।
वहीं, फ़ीलाइन फाउंडेशन के साथ भागीदारी करते हुए अभिनेत्री जैकलीन ने सड़को पर रहने वाले जानवरों की मदद करने की पहल की है। साथ ही, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज फ्रंट लाइन कार्यकर्ता मुंबई पुलिस बल के बीच मास्क और सैनिटाइज़र भी डिस्ट्रीब्यूट करेंगी।
जैकलीन फर्नांडीज ने अक्सर एक कदम आगे बढ़ाकर उन लोगों तक मदद पहुंचाई है, जिन्हें कठिन वक़्त में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। चाहे वह बाढ़ राहत के बाद घरों का पुनर्निर्माण करना हो या बच्चों के पोषण के लिए काम करना हो, अपने सकारात्मक रवैये के साथ, जैकलीन फर्नांडीज ने उन लोगों के बीच प्यार और खुशी फैलाई है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।