होली की तैयारी में अभी से डूबा भोजपुरी सिनेमा, वीडियो हुआ लीक

होली की तैयारी में अभी से डूबा भोजपुरी सिनेमा, वीडियो हुआ लीक , एक तरफ तो भोजपुरी फिल्मी दुनिया के लोग होली के मौके पर आने वाली बड़ी फिल्मों की तैयारी में जुटे हैं तो दूसरी ओर होली की मौज मस्ती के लिए होने वाले डांस परफॉर्मेंस को लेकर भी बड़े जोर शोर से काम चल रहा है।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें भोजपुरी की दो हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह हो के मौके पर फिल्माए जाने वाले उनके नए गाने के लिए डांस प्रैक्टिस करती दिखाई दे रही हैं। उधर अक्षरा सिंह ने भी कई अल्बम में अपनी आवाज़ का हुनर दिखाया है। इस साल, सिंगर एक्टर पवन सिंह के होली एल्बम में उनकी आवाज़ के साथ होलियाना ठुमकों का जलवा देखने मिलेगा।

आम्रपाली और अक्षरा दोनों ही अभिनय के इस गाने में अपनी अदाओं का जादू बिखेरेंगी। आम्रपाली का पहला एल्बम पिछले साल होली पर आया था जो काफी हिट था। इस होली के लिए भी आम्रपाली दुबे ने नए होली अल्बम में अपनी आवाज दी है। दिनेश लाल यादव निरहुआ के इस साल होली पर आने वाले नए अल्बम में चार संगीतकारों के कंपोज किये गाने होंगे जबकि आम्रपाली दुबे के साथ प्रवेश लाल और प्रियंका ने भी इसमें गाने गाये हैं।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like