हिमेश रेशमिया अपनी गर्लफ्रैंड सोनिया कपूर के साथ लिव इन में रह रहे हैं

हिमेश रेशमिया अपनी गर्लफ्रैंड सोनिया कपूर के साथ लिव इन में रह रहे हैं , हिमेश आजकल अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया के साथ एक ही घर में रह रहे है। इतना ही नहीं दोनों जल्द शादी कर लेंगे ऐसी भी खबर है। पत्नी कोमल से साल 2016 में तलाक लेने की वजह हिमेश का टीवी एक्ट्रैस सोनिया कपूर संग एक्सट्रा मेरिटल अफेयर बताया गया था।
सोनिया को हिमेश ही नहीं बल्कि उनका बेटा स्वयम भी काफी पसंद करता है। अपने गानों पर फैंस को झूमने और नाचने पर मजबूर करने वाले हिमेश रेशमिया की 22 साल पुरानी शादी टूटने की खबरें आईं थीं।
आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि हिमेश ने कोमल से तलाक लेने के बाद यह कहा था कि रिश्ते में एक-दूसरे का सम्मान करना बहुत ही जरूरी होता है। हिमेश की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। पत्नी कोमल से अलग होने के लिए हिमेश ने 12 सितम्बर 2016 को तलाक की अर्जी दी थी।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।