अगर यह महामारी न फैली होती, मैं अपना जन्मदिन अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट करता – अजय देवगन

अजय देवगन ने कल अपना 52 बर्थडे सेलिब्रेट किया और उन्हें उनके परिवार वाले और इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने जन्मदिन की बधाई दी। रात को वह अपने घर के बाहर आकर अपने फैंस के साथ केक काटते हुए भी नजर आये। लेकिन कोरोना वायरस के चलते वह अपना जन्मदिन उस तरीके से नहीं सेलिब्रेट कर पाए जैसा वह करना चाहते थे।
पूरे दिन में उन्हें इतने लोगों ने विश किया और इतना प्यार देखकर उन्होंने अपने सभी चाहने वालो के लिए एक स्पेशल नोट लिखा, “अगर यह महामारी न फैली होती , मैं अपना जन्मदिन अपने फैंस और फैंस क्लब मेंबर्स के साथ सेलिब्रेट करता। क्यूंकि ऐसा नहीं हो पाया, मैं आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ मुझे हमेशा इतना प्यार देने के लिए और सपोर्ट करने के लिए। लव, अजय।”
अजय देवगन को पूरे दिन में उनके दोस्त अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सलमान खान और बहुतो ने विश किया और बाद में अजय ने सोशल मीडिया पर एक एक को पर्सनल थैंक यू भी कहा।
कल उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी मिला जब RRR मूवी के मेकर्स ने फिल्म से उनकी पहली लुक को रिलीज़ किया। उनकी पहली लुक ने उनके चाहने वालो के बीच में तहलका मचा दिया है और लोग अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वर्कफ़्रंट पर, 2021 उनके लिए काफी बिजी साल है। इस साल वह अभिषेक दूधिया की फिल्म ‘भुज :द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ में नजर आएंगे जो डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। इसके साथ अजय देवगन टॉलीवूड डेब्यू भी करने वाले है फिल्म ‘RRR’ के साथ। वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी कैमियो रोल में नजर आएंगे।
अजय देवगन फिल्म ‘थैंक गॉड’ और ‘मैदान’ में भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ साथ वह अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘मे डे’ में भी नजर आएंगे जिसमे उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।
Source – News Helpline
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।