एलिजाबेथ टेलर जिन्होंने 8 शादी की और तलाक सिर्फ एक से लिया

एलिजाबेथ टेलर की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही थी। खासकर एलिजाबेथ टेलर जिन्होंने आठ शादी की और केवल एक बार तलाक लिया था।

एलिजाबेथ टेलर की पहली शादी अमेरिकन एक्टर कोनार्ड हिल्टन जूनियर से हुई थी। ये शादी केवल 9 महीने तक चली थी। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था।

एलिजाबेथ की दूसरी शादी माइकल वाइल्डिंग से हुई थी। माइकल उनसे 20 साल बड़े थे। एलिजाबेथ और माइकल की शादी साल 1952 में हुई। ये शादी केवल पांच साल तक चली थी।

दोनों साल 1957 में अलग हो गए थे। हालांकि, दोनों ने कभी आधिकारिक तौर से तलाक नहीं लिया था।

एलिजाबेथ ने माइकल विल्डिंग से अलग होने के बाद माइकल टॉड से डेटिंग की थी। कुछ साल डेट करने के बाद उन्होंने तीसरी शादी की। हालांकि, शादी के एक साल बाद ही माइकल टॉड का निधन हो गया था।

पति के निधन के बाद एलिजाबेथ और अमेरिकन सिंगर और एक्टर एडी फिशर के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। फिशर उस दौरान पहले से ही शादी शुदा था।

कई विवादों के बाद फिशर और एलिजाबेथ ने साल 1959 में शादी कर ली। ये शादी भी पांच साल तक चली। दोनों साल 1964 में अलग हो गए थे।

फिशर से अलग होने के बाद एलिजा को हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड बर्टन से प्यार हो गया था। इसके बाद एलिजा ने रिचर्ड  से पांचवीं शादी की थी। अभी तक हुई शादियों में ये शादी सबसे ज्यादा चली। दोनों 1974 में अलग हुए।

इसके बाद 1975 में वापस से शादी की। इसके बाद साल 1976 में फिर अलग हो गए।

रिचर्ड से अलग होने के बाद एलिजाबेथ ने साल 1976 में अमेरिकी राजनेता जॉन वॉर्नर से शादी की थी। ये शादी केवल छह साल तक चली थी। साल 1982 में दोनों अलग हो गए थे।

आखिर में एलिजाबेथ ने बिजनेसमैन लैरी फोर्टेंसकी से 1991 में शादी की। ये शादी साल 1996 में खत्म हो गई थी।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

You might also like