दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्विटर पर उड़ेला अपना गुस्सा, पीएम को किया ट्वीट

दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्विटर पर उड़ेला अपना गुस्सा, पीएम को किया ट्वीट , टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर बहू और स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ की इशिता भल्ला उर्फ दिव्यांका त्रिपाठी बेहद ही गुस्से में हैं। चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक बच्ची के साथ चंडीगढ़ में हुयी बलात्कार की हृदय विदारक घटना पर दिव्यांका का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा है। गुस्से और भावनाओं से भरी दिव्यांका ने ट्वीट कर कह दिया कि उन्हें बेटी को जन्म देने से बेहद डर लगता हैं। दिव्यांका ने इस बात का इजहार सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया है।
Women must stop voting for any party as they are so unimportant for this nation! It's a 'No Woman's Land' or a #RapistsParadise we live in!
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
दिव्यांका ने एक ट्वीट में लिखा, ‘प्रिय नरेंद्र मोदी जी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इस रेपिस्ट नामक कचरे से छुटकारा दिलाइए। घूरे में जी सकते हैं। इन भेड़ियों के डर के साथ नहीं।
प्रिय @narendramodi जी,#स्वच्छताअभियान के अंतर्गत इस रेपिस्ट नामक कचरे से निजात दिलाइए। घूरे में जी सकते हैं। इन भेड़ियों के डर के साथ नहीं।
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
गुस्से में किया दिव्यांका ने कई ट्वीट्स दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर अपने दिल की बात रखते हुए कहा है कि, देश में महिलाओं के सुरक्षा को लेकर मैं बेहद चिंतित हूं। आए दिन महिलाओं के साथ रेप जैसी घटना बढ़ती नजर आ रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विट करते हुए सख्त कानून बनाने की भी मांग की। दिव्यांका ने लिखा, ‘एक और बलात्कार।। हम कौनसी स्वतंत्रता की बात कर रहे हैं?’
क्या बेटी बचाओ? अब बेटी को बचाओ।
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
बेटे की चाहत नहीं,पर अब डरती हूँ बेटी पैदा करने से। क्या कहूँगी,क्यूँ उसे स्वर्ग से नर्क की दहशत में धकेला?
दूसरे ट्वीट में दिव्यांका ने लिखा, ‘महिलाओं को सभी पार्टियों को वोट करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि वह हमे कम जरूरी समझते हैं। गुस्से को जाहिर करते हुए दिव्यांका ने लिखा, क्या बेटी बचाओ? अब बेटी को बचाओ। बेटे की चाहत नहीं,पर अब डरती हूं बेटी पैदा करने से। क्या कहूंगी, क्यों उसे स्वर्ग से नर्क की दहशत में धकेला?’
Why don't we give gruesome punishments for gruesome crimes? Yet another rape!What independence are we talking about? https://t.co/bw3CpD6hnc
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।