दिलीप कुमार साहब की छलक आई आंखें, अपने फैन्स का संदेश सुनने के बाद

दिलीप कुमार साहब की छलक आई आंखें, अपने फैन्स का संदेश सुनने के बाद , पिछले काफी समय से बीमार चल रहे दिलीप कुमार को जब उनके फैंस द्वारा भेजे गए संदेश पढ़कर सुनाया गया तो वो भावुक हो उठे।
Sat next to Saab n read hundreds of beautiful messages sent by so many of you. He smiled and had tears in his eyes as I kept reading. -FF
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 8, 2017
दिलीप के फैंस और सभी शुभचिंतक उनकी सेहत में सुधार के लिए उन्हें संदेश भेजा करते हैं। उनके फैमिली फ्रेंड फैजल फारूकी जो इन दिनों दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कर रहे हैं, उन्होंने दिलीप साहब को सभी संदेश पढ़कर सुनाए।
Saab ki tabiyat kaafi behtar hai. Aap sabke tweets sunke woh muskurate rahe aur khushi se ro pade. Will post pics later. -FF
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 8, 2017
इसके बाद फैजल ने ट्वीट किया,’साहब के बगल में बैठकर आप लोगों द्वारा भेजे गए सैकड़ों संदेश पढ़े। जब मैं संदेश पढ़ रहा था, तब वह मुस्कुरा रहे थे और उनकी आंखें नम हो गई थीं।’
Aap ke khuloos-o-pyaar bhare hue paigham Saab ko ushi jazbaat se sunaye ja rahe hain. -FF pic.twitter.com/CAhSYWNmlb
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 8, 2017
दिलीप को हाल ही में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किडनी में दिक्कत की शिकायत के चलते आईसीयू वार्ड में दिलीप का उपचार किया गया जिसके बाद वो स्वस्थ होकर घर लौट आए। फारूकी ने आगे कहा, ‘साहब की तबीयत बेहतर है। आप सबके ट्वीट्स सुनकर वो मुस्कुराते रहे और खुशी से रो पड़े।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।