द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर, धनुष का हॉलीवुड में डेब्यू

द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर, धनुष का हॉलीवुड में डेब्यू , रजनीकांत के दामाद ने हॉलीवुड में भी अपने पैर पसार दिए हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं एक्टर धनुष की जिन्होंने अब हॉलिवुड इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। ‘कोलावरी डी’ फेम सिंगर और एक्टर धनुष की हॉलीवुड फिल्म द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।
द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर अजातशत्रु की कहानी है जो एक फकीर है। वह अपने विचित्र पिता को ढूंढने के लिए एक असाधारण यात्रा पर निकलता है। फिल्म को मुंबई, रोम, पेरिस जैसी लोकेशन्स पर फिल्माया गया है।
हालांकि, पोस्टर में वह कहीं से भी फकीर नजर नहीं आ रहे हैं। फर्स्ट लुक में वह नीले रंग का कोट -पैंट में नजर आ रहे है। फिल्म को केन स्कॉट ने डायरैक्ट किया है। धनुष के अलावा फिल्म में फ्रांसीसी एक्टर बेरेनाइस बेजो, बरखाद अब्दी और एरिन मोरियट्री भी नजर आएंगे।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।