दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रैंड निहार पाण्डेय ने मिलाया कंगना से हाथ!

दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रैंड निहार पाण्डेय ने मिलाया कंगना से हाथ! , दीपिका पादुकोण भूतपूर्व बॉयफ्रेंड निहार पाण्डेय कंगना रनौत की फिल्म मर्णिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से डेब्यू कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक निहार फिल्म में बाजीराव-द्वितीय का किरदार निभा सकते है जिसके लिए वो एक्टिंग और ट्रेनिंग वर्कशॉप कर रहे है।
दीपिका और निहार के कई किस्से मशहूर है। दोनों की मुलाक़ात मुंबई के एक एक्टिंग क्लास में हुई थी। इतना ही नहीं बॉलीवुड में अपनों किस्मत आजमाने से पहले वो दीपिका के पहले बॉयफ्रेंड भी बने थे। तो वही साल 2005 में दोनों की एक दूसरे से मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गयी यह पता ही नहीं चला। खबरों की माने तो दीपिका, निहार के साथ लिव इन में रह रही थी। तीन साल में रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
निहार ने मार्शल आर्ट, वेट ट्रेनिंग, हॉर्स राइडिंग की भी वर्कशॉप को भी अटेंड कर रहे है। अपनी इस डेब्यू फिल्म को करने के लिए वो हर मुमकिन कोशिश कर रहे है। कंगना और दीपिका दोनों की काफी सालों से अनबन चल रही है और निहार, कंगना की फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे है।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।