परिणीति चोपड़ा को अर्जुन कपूर के साथ काम करने में मज़ा आता है

परिणीति चोपड़ा को अर्जुन कपूर के साथ काम करने में मज़ा आता है। दरअसल अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा की बॉन्डिंग अच्छी है और वो उनके साथ काफी सहजता के साथ काम कर लेती हैं।
परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में अर्जुन कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। इससे पूर्व परिणीति ने अर्जुन के साथ फिल्म ‘इश्कजादे’ में काम किया है। फिल्म की शूटिंग इस सप्ताह शुरू होगी।
परिणीति ने कहा, ‘‘इससे पहले मैंने अर्जुन के साथ एक सशक्त फिल्म में काम किया है इसलिए हम दोनों के बीच काफी सहजता है। हम दोनों फिल्म के लिए बहुत उत्सुक हैं, रोजाना इसके लिए तैयारियां कर रहे हैं और कार्यशालाओं में भाग ले रहे हैं। मुझे लगता है कि अर्जुन पहली लुक में काफी आकर्षक लग रहे हैं। निर्माताओं के निर्णय के बाद मेरी लुक भी जल्द सामने आएगी।’’
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।