गर्लफ्रैंड नताशा दलाल के लिए पिता का घर छोड़ा वरूण धवन ने!

गर्लफ्रैंड नताशा दलाल के लिए पिता का घर छोड़ा वरूण धवन ने! बॉलीवुड के स्टार बन चुके वरुण धवन अब अपने पैरो पर खड़े हो चुके हैं। एक के बाद एक 9 हिट फ़िल्में देने के बाद वरुण धवन ने तय किया कि अपने सपनो का घर मुंबई शहर में ले ही लिया जाए, आखिरकार मुंबई के बांद्रा जैसे पॉश इलाके में अभिनेता ने घर खरीद ही लिया। घर का इंटीरियर शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान से करवाया।

गृह प्रवेश की पूजा भी रखी जिसमे केवल घर-परिवार के लोग ही शामिल हुए। अगर अनुपम खैर ने वरुण के नए घर की ग्रह प्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया होता तो शायद इस बात की जानकारी भी नहीं मिल पाती।

अब तक हम यह सोच रहे थे कि दुसरें स्टार बच्चो की तरह अलग रहने की चाह में वरुण धवन अपने पैरेंट्स का घर छोड़ रहें है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के लिए अपने पिता डेविड धवन का घर छोड़ रहें है।

आलिया भट्ट के साथ नजदीकियों के चलते वरुण धवन की गर्लफ्रेंड के साथ उनके रिश्ते में दरार पैदा हो रही है। साथ ही व्यस्तता के चलते वे नताशा को समय भी नहीं दे पा रहें है। इसलिए वरुण ने तय किया है कि वे अपने पैरेंट्स का घर छोडकर नताशा के साथ अपने नए वाले घर में शिफ्ट हो जाएंगे। ताकि फ्री समय उनके साथ बिता सके।

गौरतलब है कि जब वरुण फिल्मों में नहीं आए थे तब से ही उनका नताशा के साथ अफेयर है। बद्रीनाथ की दुल्हनियां और जुड़वां 2 जैसी हिट फिल्म देने के बाद वरुण अब अपनी अगली फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं साथ ही अक्टूबर फिल्म की शूटिंग खत्म कर चुकें हैं। खैर फिल्में अपनी जगह हैं और गर्लफ्रैंड अपनी जगह, शायद प्रोफेशनल और पर्सनल फ्रंट पर खुद को बैलेंस रखने के लिए वरूण धवन ने ये कदम उठाया है।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like