फेस ऐप चैलेंज देखिए 60 की उम्र में कैसे दिखेंगे बॉलीवुड स्टार्स

Contents

फेस ऐप चैलेंज जमकर छाया हुआ है। वरुण धवन से लेकर अर्जुन कपूर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की फोटो इस चैलेंज को पूरा करते हुए वायरल हो रही है।

इस फेस एप चैलेंज से बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स जगत के खिलाड़ी अछूते नहीं हैं। वरुण धवन ने सबसे पहले फेस एप चैलेंज को पूरा करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की।

इसके अलावा अर्जुन कपूर। वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की भी फिल्टर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

View this post on Instagram

Old age hit me like .. 👀

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा की भी फेस एप चैलेंज फोटो वायर हो रही है। तो चलिए देखते हैं फेस एप चैलेंज में ये दिग्गज 60 की उम्र में कैसे दिखेंगे।

View this post on Instagram

❤perfect

A post shared by RANVEERSINGH (@ranveersingh_updates) on

इस चैलेंज के तहत लोग अपने बुढ़ापे की फोटो फेस एप के जरिए बना रहे हैं और सोशल नेटवर्क पर शेयर कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने फेस एप के डाउन होने की शिकायत की है। यूजर्स का कहना है कि फेस एप मंगलवार की आधी रात से ही ठप है। वहीं हमारे रियलिटी चेक में भी फेस एप के iOS वर्जन में सर्वर की दिक्कत पेश कर रहा है।

क्या है फेस एप?

फेस एप एक फोटो एडिटर एप है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स फन के लिये एआई की मदद से बुढ़ापे की फोटो बनाते हैं। हालांकि इस एप में बाल, दाढ़ी और स्माइल का भी फीचर है, लेकिन लोग सबसे ज्यादा ओल्ड एज फीचर का ही इस्तेमाल करते हैं। इसी एक फीचर की वजह से ही यह एप काफी लोकप्रिय हो रहा है।

प्राइवेसी को लेकर उठने लगे सवाल?

फेस एप के साथ प्राइवेसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि फोटो गैलरी का एक्सेस बंद होने के बाद भी यह एप गैलरी से फोटो एक्सेस कर रही है। वहीं फेस एप के विकिपिडिया पेज के साथ भी छेड़छाड़ की खबर है। पहले फेस एप के विकिपिडिया पेज पर इसे रूस का एप बताया गया था, लेकिन अब इसे चीनी एप बताया जा रहा है।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

You might also like