बॉबी देओल, सनी देओल और ईशा देओल ने पापा धर्मेंद्र को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बॉलीवुड दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर को साल 1935 में पंजाब के नसराली में हुआ था। धर्मेंद्र 70 के दशकों के सबसे हैंडसम एक्टर माने जाते थे और उस दौरान उन्हें बतौर हीरो खूब पसंद किया जाता था।
आज धर्मेंद्र का जन्मदिन है और इस मौके पर हर कोई उन्हें जमकर बधाइयाँ दे रहा है। वही उन्हें उनके बच्चों बॉबी देओल, सनी देओल और ईशा देओल से भी जन्मदिन की प्यार भरी शुभकामनाएं मिली है। सभी ने पापा धर्मेंद्र के साथ अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की विशेज दी है।
एक्टर बॉबी देओल ने धर्मेंद्र के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “लव यू पापा…हैप्पी बर्थडे।” फोटो की बात करें तो बॉबी देओल द्वारा शेयर की गई फोटो ब्लैक ऐंड व्हाइट है। इसमें नन्हे बॉबी देओल पापा के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं।
वही एक्टर सनी देओल ने धर्मेंद्र के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा। इस दुनिया में सबसे महान इंसान और सबसे महान एक्टर। दुनिया आपसे प्यार करती है। हमेशा खुश रहिए। इसी तरह हमेशा मैं आपको देखना चाहता हूं। आप अपना दुख हमें दे दीजिए। हम आपसे प्यार करते हैं पापा।”
बेटी ईशा देओल ने भी पापा को बर्थडे विश किया है, उन्होंने पापा के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हमेशा आपका यह हाथ थामे रहूं। लव यू पापा। हैप्पी बर्थडे। आपको ढेर सारी खुशियों और सेहतमंद रहने की ढेर सारी दुआएं।”
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।