तानिया आहूजा के बारे में नहीं पता तो पता कर लीजिए किसकी पत्नी हैं!

तानिया आहूजा के बारे में नहीं पता तो पता कर लीजिए किसकी पत्नी हैं! , फ़िल्मी दुनिया से दूर बॉबी देओल की पत्नी तानिया आहूजा एक बिज़नेस वूमेन है। बावजूद इसके वे अपनी खूबसूरती से अच्छी-अच्छी हीरोइनों को टक्कर देती है। तान्या का फर्नीचर और होम डेकोरेटर्स का बिजनेस है। मुंबई में ही उनका ‘द गुड अर्थ’ नाम से शोरूम हैं। बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स तान्या के क्लाइंट्स है। तान्या और बॉबी की साल 1996 में शादी हुई थी। उनके दो बेटे आर्यमन और धर्म हैं।

बॉबी ने पहली बार तान्या को एक होटल में देखा था, जहां बॉबी चाय पीने गए थे। वहां पहली नजर में देखते ही बॉबी को तान्या पसंद आ गई। फिर बॉबी ने तान्या की पूरी खबर निकाली और उनसे संपर्क किया। फिर बॉबी ने तान्या को डेट ऑफर की जिसके लिए तान्या ने हां कर दी। धीरे-धीरे दोनों ने एक-दूसरे को अपने परिवार वालो से मिलवाया। बॉबी के पिता धर्मेंद्र को तान्या बहुत पसंद आईं और दोनों की चट मंगनी पट शादी करवा दी।

कुछ दिनों पहले ही श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ में अपने बड़े भाई सनी देओल के साथ नजर आये थे बॉबी देओल। अब जल्द ही बॉबी सलमान खान की बड़ी फिल्म ‘रेस-3’ में नजर आने वाले है। लेकिन क्या आपको पता है बॉबी से ज्यादा उनकी पत्नी का बिज़नेस माइंड अच्छा है।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like