नेहा पेंडसे के सामने कोई फीमेल कॉन्टेल्टेंट नहीं टिक पाएगी | देखिए तस्वीरें

नेहा पेंडसे का धमाका देखने के लिए तैयार हो जाइये। वैसे भी सलमान खान और शो में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों ने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपनी-अपनी कमर कस ली है। अनूप जलोटा के बाद बात करते हैं नेहा पेंडसे की।
नेहा काफी लम्बे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं लेकिन उनका नाम किसी बड़े विवाद से नहीं जुड़ा है। वो केवल अपने काम पर ध्यान देती हैं और उसे पूरी मन से करती हैं। हालांकि एक समय उनका नाम इंडस्ट्री की कर्वी अदाकारओं में गिना जाता था लेकिन आज वो एक दम स्लिम हो गई हैं। उन्होंने ऐसा लोगों के दवाब में आकर किया या खुद, यह तो केवल वो ही बता सकती हैं।
नेहा पेंडसे का जन्म 29 नवंबर 1984 को मुंबई में हुआ था। नेहा को बचपन से ही अदाकारी का शौक था और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शरूआत साल 1995 में “कैप्टन हाउस’ और ‘पड़ोसन’ नाम के शोज से की थी। इसके बाद नेहा ने कई सारे धारावाहिक किए। न केवल टीवी शो बल्कि नेहा ने हिन्दी, तमिल, तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
नेहा पेंडसे शांत स्वभाव की महिला हैं, जो केवल अपने काम से काम रखती हैं। हमें उनसे साफ सुथरे खेल की उम्मीद है। हमें भरोसा है कि वो शो में बिना वजह लड़ाइयां नहीं करेंगी। नेहा को लोग एक सम्मानजनक नजर से देखते हैं और हमें उम्मीद है कि वो शो के खत्म होने तक इसे बरकरार रखेंगी।
साल 1995 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद नेहा कई सालों तक छोटे-छोटे रोल करती रहीं लेकिन साल 2011 में आये मराठी शो ‘भाग्यलक्ष्मी’ से उनकी किस्मत बदल गई। इस शो से वो घर-घर में पसंद की जाने लगी। दर्शकों ने ‘भाग्यलक्ष्मी’ में उनके किरदार को खूब पसंद किया। ‘भाग्यलक्ष्मी’ के बाद नेहा का जो शो लोगों के द्वारा खूब पसंद किया गया वो ‘मे आई कम इन मैडम’ है। इस शो से भी नेहा पेंडसे की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।