भोजपुरी फिल्म ‘वंश’ की शूटिंग हुई पूरी

भोजपुरी फिल्म वंश की शूटिंग उत्तर प्रदेश में पूरी हो गई। फिल्म में मुख्य भूमिका में गौरव झा, ऋतु सिंह और पलक तिवारी हैं। फिल्म के निर्देशक राज किशोर प्रसाद हैं, जिन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग सफलतापर्वूक समाप्त हो गई है। अब हम पोस्ट प्रोडक्शन के लिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि ‘वंश’ एक सामाजिक और पारिवारिक ड्रामा है। हमने इसे बड़ी उम्मीद से बनाया है। हमारी फिल्म मास स्तर पर दर्शकों और उनके पूरे परिवार से कनेक्ट करने वाली है।
राज किशोर प्रसाद ने भोजपुरी फिल्म में कलाकारों की मेहनत को भी सराहा। कहा – फिल्म में सभी ने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। ‘वंश’ की टीम शानदार थी। हमने दिन –रात एक कर फिल्म को शूट किया। हम इस फिल्म से भोजपुरी पर्दे पर एक नई जोड़ी लेकर आ रहे हैं।
हम फिल्म में गौरव झा और ऋतु सिंह को साथ लेकर आ रहे हैं, जिनकी केमेस्ट्री इस कदर कमाल की है कि आप हैरान रह जायेंगे देखकर। दोनों के बीच सेट पर अंडरस्टेंडिंग भी काफी अच्छी रही। इसके अलावा फिल्म के दूसरे कलाकारों ने भी फिल्म को जीवंत बनाने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी।
उधर, भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के बाद गौरव झा और ऋतु सिंह ने भी फिल्म को लाजवाब बताया और सेट के अनुभवों को शेयर किया। साथ ही अपने फैंस और भोजपुरी के दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की। यह फिल्म इसी साल रिलीज पर जायेगी, इसलिए फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही जारी किया जायेगा।
भोजपुरी फिल्म में गौरव झा, ऋतु सिंह और पलक तिवारी के साथ अवधेश मिश्रा, सी पी भट्ट, संजय वर्मा, शीतल सिंह, रेणु सिंह और पप्पू यादव भी में हैं। भोजपुरी फिल्म के निर्माता राजकुमार पालिवाल और शक्ति सिंह हैं। फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। कोरियोग्राफर प्रवीण हैं। डीओपी जहांगीर खान का है। कोरियोग्राफर प्रवीण है। म्यूजिक कल्याण विठल का होगा। फिल्म की कहानी मनोज पांडेय ने लिखी है।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।