निरहुआ ने किया आम्रपाली दुबे के साथ ऐसा काम कि वो बेहोश हो गईं

निरहुआ ने किया आम्रपाली दुबे के साथ ऐसा काम कि वो बेहोश हो गईं, भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फेमस है। दोनों कलाकारों ने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में अब तक दी हैं। ऑन स्क्रीन इन दोनों की जोड़ी जितनी पसंद की जाती है उतनी ही मशहूर है ऑफ स्क्रीन इनकी दोस्ती।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे कई मौकों पर एक साथ मस्ती करते नजर आते हैं। भोजपुरी के दोनों फिल्म स्टारों के प्रशंसकों की संख्या भी हजारों में है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ अक्सर अपने चाहने वालों के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कुछ महीने पहले निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक शानदार वीडियो शेयर किया था।

बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फिल्मों के हिट होने की गांरटी मानी जाती है। कुछ समय पहले रिलीज हुई इस जोड़ी की फिल्म ‘बॉर्डर’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। जल्दी ही इनकी अगली फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ भी आने वाली है।

यह भी बता दें कि मलेशिया में कुछ दिनों पहले आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में इन दोनों की जोड़ी ने धमाल मचाया था। दिनेश लाल यादव को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था तो वही आम्रपाली दुबे ने बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक का अवार्ड अपने नाम किया था।

इस वीडियो में दोनों एक बार फिर मस्ती और मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे बॉलीवुड फिल्म ‘धमाल’ फिल्म के एक डायलॉग पर लिप सिंकिंग कर रहे हैं।

‘वेणुगोपाल मुत्तूस्वामी अय्यर…’ वाला यह डायलॉग इतना मजेदार है कि किसी का भी सिर घुमा दे। निरहुआ इस डायलॉग को बोलते हैं और आम्रपाली दुबे बार-बार इस डायलॉग को सुनती हैं और दोहराती हैं लेकिन कुछ हीदेर बाद चक्कर खाकर बिस्तर पर धराशायी हो जाती हैं। लोगों को इंस्टाग्राम पर इन दोनों का यह वीडियो काफी पसंद आया था।

 

 

Iyer😂 @aamrapali1101 @dineshlalyadav

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like