शादी की गेस्ट लिस्ट लंबी है भारती सिंह की, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

शादी की गेस्ट लिस्ट लंबी है भारती सिंह की, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप , मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाच्या 3 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। भारती सिंह ने अपनी शादी की तारीख के बारे में जानकारी दे दी थी। उन्होंने अब अपनी गेस्ट लिस्ट तैयार कर ली है।
भारती ने कहा कि ‘मैं इस इंडस्ट्री में बहुत लंबे समय से काम कर रही हूं और मेरी गेस्ट लिस्ट बहुत लंबी है। भारती अपनी शादी में शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर, माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा को खुद जाकर शादी का कार्ड देने वाली हैं।
भारती की शादी गोवा में होगी। भारती ने कहा है कि वे पिछले आठ सालों से टीवी पर काम रही हैं और अब अपने होने वाले पति के साथ शादी से पहले होने वाले हर मूमेंट को बिताना चाहती हैं।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।