‘बेशर्म बेवफा’ | दिव्या खोसला कुमार का नया गाना

दिव्या खोसला कुमार अब अपने नए गाने ‘बेशर्म बेवफा’ को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। इस साल बहुत से म्यूजिक एल्बम रिलीज होते दिखे हैं। ऐसे में दिव्या खोसला कुमार भी कई सिंगल्स में नजर अई।
इसके साथ ही टी-सिरीज के बैनर के अंडर भी कई सिंगल्स रिलीज किए जा चुके हैं। वहीं अब दिव्या अपने अपकमिंग नए म्यूजिक विडियो के लिए भी तैयार हैं। जिसकी जानकारी दिव्या अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट करती नजर आई है।
दिव्या ने इंस्टा पर अपने आपकमिंग म्यूजिक विडियो के पोस्टर को शेयर किया। गाने का नाम ‘बेशर्म बेवफा’ है। गाने को 30 नवंबर के दिन रिलीज किया जाएगा। इस गाने के पोस्टर की बात करें तो, पोस्टर में दिव्या हाथ में एक लव स्टोरी बुक लिए पोस देती नजर आ रहीं हैं। इस गाने में केवल दिव्या ही नजर आती दिख रही है।
हालांकि अब तक किसी अन्य एक्टर और एक्टर्स का नाम इसमें जुड़ता नहीं दिख रहा है। और पोस्टर में भी सिर्फ दिव्या का नाम ही नजर आ रहा है यानी की इस गाने में केवल और केवल दिव्या ही नजर आएंगी।
इस गाने को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया। गाने के लिरीक्स और कम्पोसिशन जानी ने किया है और बी प्राक ने गाया और म्यूजिक दिया है। इस पोस्टर को शेयर कर दिव्या ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ रिलेशनशिप ब्रेकअप के बाद शुरू होते हैं…इस अपकमिंग गाने ‘बेशर्म बेवफा’ से जुड़े रहें…30 नंवबर को गाना रिलीज किया जाएगा।’
वही बता दें कि, दिव्या खोसला कुमार जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में नजर आएंगी। मिलाप जावेरी द्वारा यह फिल्म लिखी और डायरेक्ट की जा रहीं हैं। सत्यमेव जयते 2 यह 2018 में आई जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की फिल्म का सिक्वल हैं।
इस फिल्म में भी बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाया जाएगा और गुनाहगारों कोे सजा दिलाने पर यह फिल्म बनी हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है वहीं फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर 12 मई 2021 मे रिलीज किया जाएगा।
इस फिल्म में जॉन और दिव्या के अलावा मनोज बाजपेयी, दया शंकर पाण्डेय और नोरा फतेही भी नजर आएंगी। फिल्म टी-सीरीज और एम्मय एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।