गाय का दूध निकाल कर दिखाओ फिर मेरे ऊपर फिल्म बनाना, गवली ने रखी थी शर्त

गाय का दूध निकाल कर दिखाओ फिर मेरे ऊपर फिल्म बनाना, गवली ने रखी थी शर्त , अभिनेता अर्जुन रामपाल मुंबई के डॉन अरुण गवली पर फिल्म लेकर आ रहें है। फिल्म का नाम है ‘डैडी’। इस फिल्म का ज़ोरदार प्रमोशन हो रहा है। अर्जुन रामपाल जब अरुण गवली के पास फिल्म बनाने की मंजूरी लेने पहुचे तो डॉन ने उनके सामने दो शर्ते रखी। दोनों ही शर्ते बड़ी अजीब थी और दोनों ही शर्तो से अर्जुन रामपाल का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं था।

शर्तो में अरुण गवली ने अर्जुन रामपाल से कहा कि, तुम्हे सबसे पहले गाय का दूध निकालना पड़ेगा। चुकिं अरुण गवली ग्वाले के खानदान से हैं इसलिए कोई भी शुभ काम करने से पहले गाय का दूध निकालते हैं। आखिरकार किसी तरह गवली के साथ मिलकर अर्जुन ने गाय का दूध निकाला।

पर दुसरी शर्त मानने के लिए अर्जुन रामपाल को बहुत परेशानी हुई। दूसरी शर्त में अर्जुन को अरुण गवली के साथ मैंगो शेक पीना था लेकिन वो एक मुश्किल वाला काम था। दरअसल अर्जुन को मैंगो शेक बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता, बावजूद इसके उन्होंने गवली के साथ मैंगो शेक पी लिया। तब कहीं जाकर ‘डैडी’ फिल्म बनाने की मंजूरी मिली।

फिल्म का ट्रेलर आ चुका है जिसे लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। बहुत ही मुश्किल होता है किसी की बायोपिक फिल्म करना। मुश्किल यह है कि जिस किसी की ज़िन्दगी पर बायोपिक बन रही है उसे पर्दे पर सही तरीके से उतार पाएंगे या नहीं। जब फिल्म किसी डॉन की ज़िन्दगी पर आधारित हो तो बैचेनी और भी बढ़ जाती है। अर्जुन रामपाल की भी हालत कुछ ऐसी ही थी, जब उन्होंने अरुण गवली पर फिल्म बनाने की सोची।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like