अर्जुन कपूर ने चाचा अनिल कपूर को किया ट्रोल, अनिल कपूर ने दिया करारा जवाब

अर्जुन कपूर ने चाचा अनिल कपूर को किया ट्रोल, अनिल कपूर ने दिया करारा जवाब, ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले एक्टर अर्जुन कपूर बिजी शेड्यूल से भी अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लेते हैं। इस बार मौका था रक्षाबंधन का।

अर्जुन ने सोशल मीडिया पर परिवार संग राखी सेलिब्रेशन की तस्वीर को साझा किया है। अर्जुन ने फैमिली फोटो को शेयर करते हुए चाचा अनिल कपूर के मजे लिए तो वहीं ‘रेस-3’ एक्टर ने भतीजे अर्जुन को करारा जवाब दिया है।

अर्जुन के द्वारा शेयर की गई फैमिली फोटो में अनिल कपूर, सुनीता कपूर, बोनी कपूर, महीप कपूर, संजय कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, मोहित मारवाह, शनाया कपूर, जहान कपूर और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। फोटो की खास बात यह है कि कपूर परिवार के सभी सदस्य बिना चश्मे में हैं तो वहीं ‘फन्ने खां’ स्टार काला चश्मा लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने कैप्शन लिखा- ”हम सभी में से किसी के पास इसका जवाब नहीं है कि अनिल कपूर ने फैमिली फोटो में काला चश्मा क्यों पहना हुआ है। शायद उन्हें लगता है कि हम उनके फैन हैं।”

अर्जुन कपूर की पोस्ट का रिप्लाई देते हुए अनिल कपूर ने लिखा- ”क्योंकि मैनु काला चश्मा जचता है, चाचू।” एक्टर ने इसके साथ ही एटीट्यूड इमोजी और लाफिंग स्माईली का भी इस्तेमाल किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर को आखिरी बार ‘फन्ने खां’ में देखा गया था। फिल्म में राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन भी लीड भूमिका में थीं। अनिल की अपकमिंग फिल्म ‘एक लड़की को ऐखा तो ऐसा लगा’ है।

फिल्म में सोनम कपूर भी नजर आएंगी। अभिनेता अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। परिणीति और अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like