अर्जुन कपूर अपनी दादी से मिलकर दिखे उत्साहित, दादी के लिए प्यार किया जाहिर

बॉलीवुड कलाकार अर्जुन कपूर इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्मों के बीच अपने परिवार के साथ समय भी बिताते दिख रहे हैं। ऐसे में आज अर्जुन कपूर ने अपनी दादी के साथ खिंचवाई एक तस्वीर को शेयर किया।
दरअसल अर्जुन अपनी दादी से मिलने उनके घर पहुंचे और दादी के साथ दादी-पोता वाला प्यार शेयर किया। अर्जुन दादी से इतने दिनों बाद मुलाकात करने पर उत्साहित दिखे जिसकी खुशी अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
अर्जुन कपूर ने दादी के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘पिछले साल पूरे 11 महीनों के लॉकडाउन के दौरान मैं एकाध-दो बार ही अपनी दादी से मिल पाया। पर मेरी दादी के लिए वह समय नहीं बिता वह आज भी उसी तरह से अपना प्यार अपने पोते-पोती के साथ बांटती है। अंत में यहीं तो जिंदगी हैं!!’
इस तरह के कैप्शन के साथ अर्जुन ने दादी के लिए अपना प्यार जाहिर किया और तस्वीरों को शेयर किया। हाल ही में अर्जुन अपनी स्वर्गीय मां को जन्मदिन की बधाईयां देते भी दिखे थे और मां की तस्वीर शेयर कर उन्हें प्यार जताया था। अर्जुन उस दौरान फैंस और फोलोअर्स को अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने की बात कहते भी दिखे थे।
बता दें कि, हाल ही में अर्जुन भूत पुलिस की शूटिंग पूरी करते दिखे थे। भूत पुलिस यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नाडीज भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
इस फिल्म को पवन कृपलानी डायरेक्ट कर रहे हैं जो पहले भी रागिनी एमएमएस फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं इस फिल्म को रमेश तुरानी और अकाशी पूरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके साथ ही जॉन अब्राहम द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म में अर्जुन कपूर रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे। हालांकि अब तक फिल्म को कोई भी टाइटल नहीं दिया गया है।
हाल ही में अर्जुन हिमाचल प्रदेश में फिल्म की शूटिंग पूरी कर अपने घर मुंबई लौटे थे और परिवार के साथ समय बिताते नजर आए थे। वहीं अब दोबारा फिल्म की शूटिंग के लिए वह जैसलमेर पहुंचे और शूटिंग पूरी की।
Source – News Helpline
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।