केरल बाढ़ | ए आर रहमान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़

केरल में इस बार आई भयावह बाढ़ ने पूरी तबाही मचा दी है, लेकिन मुश्किल की इस घड़ी में पूरा का पूरा देश साथ नजर आ रहा है। बॉलिवुड सिलेब्रिटीज़ तक ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए खाना-पीना, पैसे, कपड़े, दवाइयों से ही नहीं बल्कि कुछ स्टार्स ने तो वहां पहुंचकर खुद उनकी सेवा की है। हाल ही में उन्हें मदद करने वालों में एक नाम और जुड़ा है और वह हैं बॉलिवुड के मशहूर म्यूज़िक कम्पोज़र ए आर रहमान।
ए.आर. रहमान ने इन बाढ़ पीड़ितों के लिए केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1 करोड़ रुपए की राशि दान की है। उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वह अपनी पूरी टीम के साथ एक बड़े से चेक के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘केरल के अपने भाई-बहनों के लिए मैं और मेरे आर्टिस्ट साथी अमेरिका पहुंचे! उम्मीद है कि इस छोटी सी मदद से आपको कुछ राहत मिले।’
From my artistes and me touring the USA… To our brothers and sisters of Kerala!
— A.R.Rahman (@arrahman) September 2, 2018
May this small offering help in providing you some relief! pic.twitter.com/9tyxtns3gr
उन्होंने वॉशिंगटन में अपने कॉन्सर्ट शो के बाद यह अनाउंस किया है। रहमान के अलावा अमिताभ बच्चन, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रणदीप हुड्डा, ममूटी, मोहनलाल, करण जौहर, वरुण धवन, चित्रांगदा सिंह, शाहरुख खान, जैकलिन फर्नांडिस, अनुष्का शर्मा, प्रियदर्शन, शाहिद कपूर, आलिया भट्ट जैसे कई सितारों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
हाल ही में खबर आई कि ‘बाहुबली’ ऐक्टर प्रभास ने भी केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ की राशि दान की है।
हाल ही में मशहूर संगीतकार ए आर रहमान अमेरिका में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। वे इस दौरान अपने सुपरहिट गाने मुस्तफ़ा मुस्तफ़ा को गा रहे थे। इस बीच केरल की त्रासदी के प्रति संवदेनशीलता दिखाते हुए रहमान ने गाना शुरू किया – केरला, केरला डॉन्ट वरी केरला। रहमान के इस गाने को सुनकर वहां मौजूद दर्शक तालियां बजाने लगे।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।