भागमती का फर्स्ट लुक देखकर आप ठहर जाएंगे, अनुष्का शेट्टी का ज़बरदस्त अंदाज़

भागमती का फर्स्ट लुक देखकर आप ठहर जाएंगे, अनुष्का शेट्टी का ज़बरदस्त अंदाज़ , अनुष्का की अगली फिल्म भागमती का पहला पोस्टर रिलीज़ हो गया हैं। रिलीज हुए पोस्टर में एक बार फिर अनुष्का का दमदार किरदार सामने आ गया हैं।
फिल्म बाहुबली सीरीज के बाद उनकी पहली फिल्म है। पोस्टर में उनके एक हाथों में हथियार दिख रहा है और दूसरा हाथ छिदा, जोकि खून से लथपथ है। इस पोस्टर में सब कुछ सस्पेंस के तौर पर रखा हैं। अपने बर्थडे के एक दिन पहले फिल्म भागमती का पोस्टर रिलीज किया गया हैं। कल अनुष्का शेट्टी का बर्थडे हैं। अनुष्का कल 36 साल की हो जायेंगी।
भागमती के मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज करते हुए अनुष्का को जन्मदिन का ये नायाब तोहफ़ा दिया है। ये फिल्म तमिल तेलुगु और मलयालम भाषायों में रिलीज होगी। ये एक पीरियड फिल्म होगी, जिसमें अनुष्का का लुक बड़ा ही रहस्यमय दिख रहा हैं। अनुष्का की इस फिल्म को को जी. अशोक डायरेक्ट कर रहे हैं। साथ ही, फिल्म में उन्नी मुकुंदन, आदी पिनिसेट्टी और मलयालम एक्टर जयराम नजर आएंगे।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।