अदा शर्मा के अंगूर को इस्तेमाल करने का तरीका देखकर भन्ना गए लोग

अदा शर्मा को सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहना आता है। एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में अंगूर खाते हुए वीडियो शेयर करती हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का अंगूर खानेका अंदाज कुछ अजब-गजब ही है।

दरअसल, एक्ट्रेस अदा इस वीडियो में एक पार्क में बैठी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस के बगल में अंगूर से भरा बॉक्स रखा है। इस बॉक्स से अंगूर निकाल कर एक्ट्रेस उसे उछालकर मुंह में डालने की कोशिश कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया। कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती हैं- ‘कितने ग्रेप्स मुझे मिले.. सही जवाब वाले को 5 वर्चुअल ग्रेप्स और वर्चुअल हग मिलेंगे।’

इस वीडियो के साथ वॉर्निगं देते हुए एक्ट्रेस अपने स्टेटस में लिखती हैं-‘इसे ट्राई न करें क्योंकि दुनिया में ऐसे करते हुए कई लोगों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए मुझे ब्लेम न करें। मेरा मतलब है इससे आपकी जान पर भी बन सकती है। आप मरने का ट्राई कर सकते हैं और ग्रेप्स को भी ब्लेम कर सकते हैं।’

ऐसे में कई बार ऐसा होता है जब अंगूर उनसे टकरा कर पार्क में गिर गया। वीडियो में एक्ट्रेस से कई सारे अंगूर छूट जाते हैं। वीडियो में यही चीज देखनेवालों को पसंद नहीं आई। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा- ‘इससे ज्यादा बेतुका यूजलेस मैंने नहीं देखा’। इसके अलावा अगला यूजर लिखता-खाने की चीज को वेस्ट करना बंद करो। केरला में लोगों को खाने को नहीं मिल पा रहा, वह खाना मांग कर खा रहे हैं और तुम खाने के साथ खेल कर रही हो।’

इसके अलावा एक्ट्रेस लिखती हैं- ‘जो लोग कमेंट करके चिंता व्यक्त कर रहे हैं, कि मैं अंगूरों को वेस्ट कर रही हूं तो मैं बता दूं कि मैं एक वेस्ट या फिर रिजेक्ट बॉक्स से अंगूर निकाल रही हूं। लेकिन ये जानकर अच्छा लगा कि आपमें से कई ऐसे लोग है जो कि खाने की चीजों को वेस्ट नहीं करते। आप पर ईश्वर कृपा बरसाए जिन्होंने अपनी लाइफ में कभी भी अंगूर वेस्ट नहीं किए।’

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like