दिलीप कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, नली से दिया जा रहा है उन्हें खाना और दवाई

दिलीप कुमार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें 5 सितंबर को सीने में दर्द के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में सामने आया था कि उन्हें निमोनिया ने घेर लिया है। इसी का इलाज उन्हें अस्पताल में दिया जा रहा था।
95 वर्ष के हो चुके दिलीप कुमार की सेहत में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले कुछ समय में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अब खुद से चलने-फिरने में सक्षम नहीं रहे हैं। इस वजह से वह आजकल किसी इवेंट का हिस्सा भी नहीं बनते हैं।
हालांकि दिलीप साहब के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर उनके अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी देते हुए लिखा गया, ‘आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। दिलीप कुमार की तबीयत में अब काफी सुधार है और उन्हें घर ले आया गया है।’
آپکی دعاوں و نیک تمناؤں کا شکریا۔ اللہ صاحب کو اور ھم سبھی کو صحتمند رکھے۔ thank you everybody for your prayers. @TheDilipKumar is much better and at home. https://t.co/1pPKiJzczA
— Faisal Farooqui (@faisalMouthshut) September 16, 2018
दिलीप कुमार को भले ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया हो, लेकिन उनकी हालत अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। उन्हें नली के जरिए खाना दिया जा रहा है। कुछ दवाइयां भी उन्हें नली से ही दी जा रही है। हालांकि, उनकी हालत में सुधार होने की बात भी कही जा रही है।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।