अभिषेक बच्चन को दो साल बाद मिली फिल्म, ट्वीट करके बताया
फैन्स से मांगी दुआएं और आशीर्वाद

अभिषेक बच्चन को दो साल बाद मिली फिल्म, ट्वीट करके बताया। होली के मौक़े पर जब आप सब रंगों से सराबोर हो रहे थे, उस वक़्त अभिषेक बच्चन पर ख़ुशी का रंग चढ़ रहा था। काफ़ी अर्से बाद अभिषेक की ज़िंदगी में ऐसी ख़ुशी आयी है। इसीलिए इसे शेयर करने से वो ख़ुद को रोक ना सके।
दरअसल अभिषेक को दो साल के लंबे गैप के बाद कैमरे के सामने जाने का मौक़ा मिला है। होली के दिन जूनियर बच्चन ने ‘मनमर्ज़ियां’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
अभिषेक ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। इस ट्वीट से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये फ़िल्म अभिषेक के लिए कितनी महत्वपूर्ण है।
अभिषेक ने लिखा है- ”फ़िल्म कैमरे के सामने आये हुए 2 साल हो गये हैं। एक नई यात्रा, आज एक नई फ़िल्म शुरू हुई है। आपकी दुआओं और आशीर्वाद की दरकार है।”
It’s been just over 2 yrs since I faced a film camera… A new journey, a new film begins today. Need your good wishes and blessings. #Manmarziyaan #TakeTwo 🎬
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) March 2, 2018
अभिषेक ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘दो साल बाद अपनी नई फिल्म मनमर्जियां के लिए कैमरे का सामना किया। एक नई यात्रा, नई फिल्म की शुरुआत। आप सब का आशीर्वाद चाहिए।’
अभिषेक ने एक दिन पहले ‘मनमर्जियां’ फिल्म की स्क्रिप्ट का फोटो शेयर किया था। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे हैं और इसमें तापसी पन्नू और विकी कौशल खास भूमिकाओं में हैं।
अभिषेक के इस ट्वीट के बाद उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। ‘ऑल इज़ वेल’ में अभिषेक के पिता का किरदार निभा चुके ऋषि कपूर ने अभिषेक को बधाई देते हुए लिखा है- ”अपना हुनर दिखाने के लिए बेताब अभिनेता को बधाई। मेरे दूसरे बेटे को मेरा आशीर्वाद। तुम्हें प्यार और हमेशा प्रशंसक रहूंगा।” प्रीति ज़िंटा ने अभिषेक को उनके कमबैक के लिए विश किया है। इनके अलावा अभिषेक के और भी दोस्तों और शुभचिंतकों ने उनके कमबैक पर शुभकामनाएं दी हैं।
‘मनमर्ज़ियां’ की शूटिंग अमृतसर में शुरू हुई है। फ़िल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि आनंद एल राय इसके को-प्रोड्यूसर हैं। विक्की कौशल और तापसी पन्नू अभिषेक के साथ मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अनुराग के साथ अभिषेक की ये पहली फ़िल्म है। ‘मनमर्ज़ियां’ को पहले अश्विनी अय्यर तिवारी डायरेक्ट कर रही थीं। आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार निभा रहे थे।
मगर, अश्विनी ने ‘बरेली की बर्फ़ी’ में बिज़ी होने के बाद मनमर्ज़ियां छोड़ दी थी। इसके बाद फ़िल्म को नए सिरे से नई स्टार कास्ट के साथ प्लान किया गया। अभिषेक आख़िरी बार पर्दे पर 2016 में ‘हाउसफुल 3’ के ज़रिए नज़र आये थे।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।